Breaking





May 16, 2023

धोखाधड़ी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी रूपये गमन करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0मनकापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 271/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भा0द0वि0 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त डाक्टर अवध शरण मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने  अपने पद का दुर्प्रयोग कर राजकीय कोष वित्तीय गवन, जालसाजी, षड़यन्त्र, फर्जी अभिलेख तैयार कर धन आहरित करा लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0मनकापुर गोण्डा में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. डॉ अवध शरण मिश्र (तत्कालीन प्रधानाचार्य) पुत्र स्व० सूर्यपाल मिश्रा निवासी ग्राम कुन्दुरखा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा

पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं०- 0269/2022 धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120B आईपीसी थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 शिवकुमार यादव मय टीम थाना को0मनकापुर गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: