Breaking






May 8, 2023

मारपीट व आगजनी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मारपीट व आगजनी करने के आरोपी अभियुक्त अमर बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक 07.05.2023 की रात्रि वादी प्रहलाद पुत्र जगदीन नि0 लोनियन पुरवा मौजा उमरीबेगमगंज थाना उमरीबेगमगंज जनपद व उसके परिजनों को गोण्डा गाली-गुप्ता देते हुए लाठी डण्डों से मारा-पीटा था तथा घर में आग लगा दी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अमर बहादुर पुत्र गिरधारी नि0 लोनियन पुरवा मौजा उमरी थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-151/23, धारा 323,504,506,436,308,427 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 संजय अग्निहोत्री मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: