Breaking






May 8, 2023

पूर्व मंत्री स्मृतिशेष विनोद कुमार सिंह पण्डित सिंह की दूसरी पुण्य तिथि होटल सूरज में मनाई गई।

 कोई पंडित सिंह नहीं बन सकता -योगेश प्रताप
व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे पंडित सिंह-बैजनाथ दुबे


पूर्व मन्त्री स्मृतिशेष विनोद कुमार पंडित सिंह की दूसरी पुण्य तिथि होटल सूरज में मनाई गयी। इस अवसर पर देवीपाटन मण्डल से आये तमाम बुद्धिजीवियों ने पंडित सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज भी पंडित सिंह जी की आवाज़ कानों में गूँजती है हम उनको आदर्श मानकर उनके परिवार के साथ उनके सपनों को पूरा करेंगे। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि मंत्रीजी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, उनके न होने से पार्टी को हानि हुई है। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि हमारी राजनैतिक शुरुआत मंत्रीजी के साथ हुई थी आज भी हर मौके पर उनकी कमी खलती है उनकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता, वह एक व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। पूर्व एम एल सी महफूज खान ने कहा कि मंत्रीजी ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत मुलायम सिंह के साथ की और आज उनकी दूसरी पीढ़ी भी अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर रही है। पूर्व एम एल सी रणविजय सिंह ने कहा कि मन्त्री जी हर ग़रीब मजलूम पीड़ित की आवाज़ थे आज वो आवाज़ शांत जरूर हो गयी है परन्तु हम अपेक्षा करते हैँ कि सूरज सिंह उस आवाज़ को और मजबूती से उठाते रहेंगे।
सूरज सिंह ने नम आँखों से अपने पिता को याद करते हुए लोगों से वादा किया कि मन्त्री जी के दिखाए रास्तों पर चलकर मै और मेरा परिवार आप सबको कभी भी उनकी कमी महसूस नहीं होने देगा।
चेयरमैन उज्मा राशिद ने कहा कि मन्त्री जी और मेरे वालिद दोस्त थे ईश्वर दोनों को जन्नत में स्थान दें।
परिजन महेश सिंह, नरेन्द्र सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, वतन, देवांश, निश्चय, सुवन, विराज ने अतिथियों की आवभगत की।
उक्त कार्यक्रम में नगर के बुद्धजीवी, डॉक्टर्स, वकील, व्यापारी, सामाजिक संगठन, महिला संगठन, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, क्षत्रिय समाज, मारवाड़ी समाज, मुस्लिम समाज, कायस्थ समाज, वैश्य/बनिया/कमलापुरी/कसौधन समाज, सर्राफा समाज, वाल्मीकि समाज, कश्यप समाज, दलित/बरवार समाज, कौशल/बर्तन व्यापारी समाज, मोदनवाल समाज, सिख समाज, पटेल समाज, भट्ट समाज, गोस्वामी समाज सहित अन्य संगठनों/दलों के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: