Breaking












May 17, 2023

आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारः-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त 01. रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त वादी की पुत्री को आये दिन परेशान कर आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे पीडित आहत में आकर आत्महत्या कर लिया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रमेश कुमार पुत्र लल्लन निवासी वैश्य पुरवा मौजा गंगरौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।  

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 161/2023 धारा 306 भा0द0वि0 थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 राकेश मय टीम थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: