Breaking





May 22, 2023

पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले को पुलिस ने दबोचा


 गोण्डा - 20/21.05.2023 की रात्रि थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक द्वारा गणेशपुर ग्रन्ट के रहने वाले सत्यनारायण चौहान के ऊपर सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। जिससे सत्यनारायण चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको सीएचसी मुजहेना मे भर्ती कराया गया था। वादी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। सूचना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष धानेपुर को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी कर घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त छट्ठेराम चौहान को गुमड़ी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा पुरानी रंजिश के चलते यह घटना कारित करने हेतु बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. छट्ठेराम चौहान पुत्र जयराम चौहान नि0 तेलियकडीह मौजा महिली थाना रेहराबाजार जनपद बलरामपुर। 


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-160/23, धारा 326 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 अमरनाथ मय टीम।

No comments: