Breaking





May 11, 2023

नशीली गोलियों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


     
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चचरी रोड से गुमदाह जाने वाले मोड के पास से अभियुक्त विजय दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 180 गोली अल्प्राजोलम बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विजय दूबे पुत्र राम अचल नि0 सेमरी थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-249/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 180 गोली अल्प्राजोलम।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: