Breaking





Apr 30, 2023

बागियों पर भाजपा की बड़ी कार्यवाही,छः वर्ष के लिए निष्कासित हुए ये पदाधिकारी

लखनऊ - निकाय चुनाव में पार्टी की न मानने वालों पर कार्यवाही तेज कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में स्वयं या पत्नी को लड़ा रहे निम्न पदाधिकारियों को पार्टी से छः वर्षो के लिये निष्काषित कर दिया गया है। पार्टी से निकाले गए पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं।

० रामजी गुप्ता,जिला मंत्री भाजपा उन्नाव

० सौरभ बाजपेयी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवध मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा बदरका

० कंचन गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा सफीपुर

० दिलीप लश्करी,क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध

 ० संदीप पाण्डेय,जिला सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ उन्नाव

० राजरानी लोधी,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बदरका

No comments: