पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा जनपद में ईद त्योहार व नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अर्जुन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त थाना को0 देहात में पंजीकृत मु0अ0सं0-114/23, धारा 34,395,412 भादवि में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना धानेपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अर्जुन पुत्र छेदी नि0 अलफनगर रुद्रगण नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-125/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।
बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 आदित्य गौरव श्रीवास्तव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment