Breaking





Mar 8, 2023

करनैलगंज: लाइनमैन की आसामायिक मौत,मचा कोहराम,पिता भी हैं विद्युत विभाग में लाइनमैन


 करनैलागंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित पावर हाउस पर तैनात संविदा कर्मी की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के नहवा परसौरा गांव निवासी नन्द कुमार दुबे जो कि करनैलगंज तहसील पावर हाउस पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं और उनका लड़का अरविंद कुमार दुबे भी करनैलगंज पावर हाउस ग्रामीण पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था, जिसकी बुधवार को तबियत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अरविंद कुमार दुबे उम्र करीब (30 वर्ष) अस्वस्थ चल रहे थे,जिनका काफी समय से इलाज चल रहा था। बुधवार को अरविंद की अचानक तबियत खराब हो गई और उनका निधन हो गया। अरविंद के निधन की खबर से पूरे गांव में होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। वहीं अरविंद की आसामायिक निधन से स्वजनों में कोहराम मच गया।

No comments: