Breaking






Mar 18, 2023

निकाय चुनाव से पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष को बड़ा झटका,मंडल अध्यक्ष के पिता को मिले एक वोट

करनैलगंज/गोण्डा - जहाँ एक तरफ भाजपा के उच्च पदाधिकारी द्वारा किसानों के हित में बात की जाती है तो वहीं जमीनी हकीकत कुछ और बया करता दिख रहा है एक छोटे से चुनाव में प्रत्याशी  रहे करनैलगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष के पिता श्री राम सोनी को साधन सहकारी समिति डेली गेट सदस्य पद के चुनाव में एक वोट मिलने और दूसरे प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद मौर्या की जीत होने पर क्षेत्र में चर्चा काफ़ी जोरो पर है।
मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत साधन सहकारिता समिति  करनैलगंज ग्रामीण के डेली गेट सदस्य पद के चुनाव होना था जिसमे उम्मीदवार रहे रामेश्वर प्रसाद मौर्या को मिली जबरदस्त जीत से जहाँ एक तरफ आम जनमानस में खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरे प्रत्याशी करनैलगंज नगर मंडल के भाजपा अध्यक्ष के पिता श्रीराम सोनी को एक वोट मिलने पर काफ़ी चर्चाएं हो रही है, विजयी रहे प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद मौर्या द्वारा बताया गया कि साधन सहकारी समिति करनैलगंज ग्रामीण के सदस्य पद के चुनाव में दो प्रत्याशी आमने-सामने थे जिसमे उन्हें 6 वोट मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी श्री राम सोनी को खुद के एक वोट से संतोष करना पड़ा,क्षेत्रवासियों का कहना है कि रामेश्वर प्रसाद मौर्या की जीत आम जनमानस व भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है,तो वहीं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी ने बताया कि वर्तमान मण्डल अध्यक्ष आशीष सोनी की कार्यशैली से भाजपा कार्यकर्ताओ में काफ़ी नाराजगी होने के चलते उनको हार का सामना करना पड़ा,ये भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है, रामेश्वर प्रसाद मौर्या की जीत पर समर्थकों द्वारा माला पहनाकर मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई गयी। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश सिंह, विकास सिंह विक्की, रामकुमार मौर्य, अर्चित पांडे,कन्हैया लाल वर्मा,ओमप्रकाश सिंह गुड्डू, ज्ञान चंद्र मौर्य, संजय यज्ञसैनी, शकील अहमद, राज किशोर सिंह, अशोक सिंह, बृजेश मिश्रा सोनू, दुखहरण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: