Breaking






Mar 18, 2023

हड़ताली कर्मचारियों को केवल चार घंटे का समय,कई पर मुकदमा दर्ज,कई सस्पेंड

लखनऊ - हड़ताल कर रहे विद्युत कर्मियों पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान आया है। हड़ताली संविदा बिजली कर्मियों को मंत्री ने केवल 4 घंटे का समय दिया है। कहा गया है कि यदि 4 घंटे के अंदर कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो सभी संविदा कर्मी की सेवाएं की समाप्त की जाएंगी । अब तक 22 लोगों पर एस्मा भी लगाया गया है। 1332 बिजली संविदा कर्मियों की अभी तक की सेवाएं खत्म की गई हैं।
22 लोगों पर अभी तक दर्ज मुकदमा दर्ज हुआ है। बिजली विभाग के कई अधिकारियों को  सस्पेंड कर दिया गया है। चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है कि अगर 4 घंटे के अंदर बिजली संविदा कर्मी हड़ताल नहीं खत्म करते हैं तो रात में सब की सेवाए समाप्त कर दी जायेंगी।

No comments: