Breaking





Mar 25, 2023

कटरा बाजार पुलिस की बड़ी तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, गौवंश,बाइक व बांका बरामद


 गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुहम्मदपुर बाजार के पास से गोवंश की तस्करी करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. छोटके उर्फ सफीक 02. मुहम्मद जाहिद उर्फ छोटू 03. लाडले को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 राशि गोवंश व 01 अदद मोटरसाइकिल(UP43Y1202), 01 अदद नाजायज चाकू व 01 अदद बांका बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. छोटके उर्फ सफीक पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम हलधरमऊ मण्डी थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।

02. मुहम्मद जाहिद उर्फ छोटू पुत्र अनीस निवासी मुहम्मदपुर कौडहा जगदीशपुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा स्थाई पता- चाई टोला कस्वा व थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

03.लाडले पुत्र वाउर निवासी लोनहवा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-145/23, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11(D) पशु क्रूरता अधि0 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।


बरामदगी

01. 03 राशि गोवंश।

02. 01 अदद मोटरसाइकिल(UP43Y1202

03. 01 अदद नाजायज चाकू।

04. 01 अदद बांका।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय टीम।

No comments: