Breaking







Mar 25, 2023

बस्ती में आरएसएस ने किया पथ संचलन का आयोजन

बस्ती। नव संवत्सर को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रुधौली नगर पंचायत में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं संघ के संस्थापक डा. केशव देव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्चन करके किया गया।  

          पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा गणवेश में कतारबद्ध होकर पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के दौरान महिलाएं एवं पुरुषों ने पुष्प वर्षा किया। पथ संचलन थाना शिव मंदिर से शुरू होकर भानपुर चौराहे से बैंक चौराहा होते हुए बखिरा रोड पहुंचा। वहां से बुद्धि बाजार होते हुए वापस महादेव सिंह रोड होते हुए थाना शिव मंदिर पर पथ संचलन का समापन किया गया।  

पथ संचलन का नेतृत्व आरएसएस के विभाग कार्यवाहक आशीष ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव देव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में विजय दशमी के दिन किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा आयोजित पथ संचालन को लेकर नगर पंचायत में लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।  

इस मौके पर खंड बौद्धिक प्रचारक चंद्र प्रकाश पांडे, राकेश शर्मा, विजय कुमार राजू, प्रदीप सिंह उर्फ पिंकू सिंह, केडी पांडे, रवि सिंह, राम उग्रह जायसवाल, महेंद्र मणि त्रिपाठी, आनंद पांडे, गंगा पाण्डेय,रवि जयसवाल, आनन्द बहादुर सिह, गोपाल मिश्रा, आजाद शर्मा,जीतेन्द्र भटिया, रामप्रसाद साहू, सुजीत सोनी सोनू कसौधन सहित लोग शामिल रहे।  

 
            रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट 

No comments: