Mar 27, 2023

एक व्यक्ति को बचाने में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई,चालक घायल

एक व्यक्ति को बचाने में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई,चालक घायल

राजकुमार मिश्रा 
 परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत त्यौरासी के समीप अपने मां को लेने ननिहाल जा रहे युवक की कार दूसरे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई।इसमें युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है उसे डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
        थाना परसपुर क्षेत्र के बालपुर रोड पर ग्राम त्योरासी के पास यह दुर्घटना हुई। थाना कटरा बाजार की ग्रामपंचायत सर्वांगपुर निवासी 21 वर्षीय अनुराग पाण्डेय अपने मां को लेने डेहरास जा रहा था। इसीबीच ग्राम त्योरासी के पास दूसरे को बचाने के चक्कर मे उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आनन फानन में आसपास के लोगों ने उसे जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

No comments: