Feb 23, 2023

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

 



गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-विजय मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. विजय मौर्या पुत्र स्वर्गीय घनश्याम मौर्या निवासी खिराभा लम्बरदारपुरवा थाना कोतवाली नगर गोंडा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-142/2022 धारा 363,376 भादवि व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट थाना को0नगर जनपद गोण्डा।     

    गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 रजनीश द्विवेदी मय टीम।

No comments: