Breaking






Feb 8, 2023

संघमित्रा को स्पष्ट करनी होगी अपनी राजनीतिक विचारधारा =भूपेंद्र चौधरी

 रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य की विवादित बयानों का असर अब उनकी बेटी संघमित्रा के राजनैतिक जीवन तक भी पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी ने विवादित टिप्पणी पर पिता का समर्थन करने वाली संघमित्रा को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अब उन्हें तय करना होगा कि भविष्य में वह किसके साथ खड़ी होंगी। एक निजी चैनल से बात करते हुए चौधरी ने कहा कि संघमित्रा वर्तमान में भाजपा की सांसद हैं और 2019 में बदायूं की जनता ने उन्हें सांसद चुना है, हमारी पार्टी का हिस्सा हैं लेकिन अब आगे उन्हें तय करना है कि आगे उनकी विचारधारा क्या होगी।

ज्ञात हो कि कि पिछले दिनों जब स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी विवादित टिप्पणी के कारण चौतरफा घिरे थे तो उनकी बेटी और भाजपा सांसद संघ मित्रा ने पिता का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा था कि पिता को पूरे ग्रंथ से नहीं बल्कि कुछ चौपाइंयों पर एतराज है, क्योंकि उन्होंने इसका अध्यन किया है। उन्होंने कहा था कि पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर विचार किया जाना चाहिए न कि विवाद खड़ा करना चाहिए।

संघमित्रा ने अपने बयान में कहा था कि यदि किसी को इस लाइन पर संदेह है तो उस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि यह विषय विवाद या मीडिया में बैठकर बहस का नहीं बल्कि इस पर विद्वानों को विचार करना चाहिए। ताकि यह साफ हो सके कि चौपाई का वास्तविक अर्थ क्या है। हालांकि बाद में वह इस विवाद को तूल पकड़ता देख पिछले मौन साध रखा है

No comments: