Mar 16, 2026

मेडिकल कॉलेज में लगी आग, दस लोगों के मरने की खबर

लखनऊ/ओडिशा - कटक में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर के ICU में हुए भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 3 बजे अस्पताल में आग लगी जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
घटना की सूचना पर सीएम मोहन माझी भी घटनास्थल पर पहुंच गए, बताया जा रहा है कि कई गंभीर मरीज लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे, मरीजों को बचाने में अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए।

No comments: