Breaking












Feb 7, 2023

प्रदर्शनी पण्डालों का प्रभारी मंत्री ने किया उदघाटन

 प्रदर्शनी पण्डालों का प्रभारी मंत्री ने किया उदघाटन 


बहराइच । प्रदेश के मा. मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ. संजय कुमार निषाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर व नानपारा के राम निवास वर्मा तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुखगणों, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विकास विभाग, ग्रामोद्योग बोर्ड व विभागों की ओर से लगाये गये प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन कर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी पण्डालों के अवलोकन के दौरान आईसीडीएस स्टाल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोइ भराई की तथा बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया।

                 

No comments: