Breaking






Feb 10, 2023

बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में इन्वेस्टर्स समिट का लाइव प्रसारण

बस्ती। में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों एवं निवेशकों के बीच यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सीधा प्रसारण किया गया। उद्योग, भारतीय स्टेट बैंक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मत्स्य, कृषि, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, ग्राम्य विकास, उद्यान, श्रम विभाग ने प्रदर्शनी का आयोजन किया।  

         मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष एमओयू साइन कर इन्वेस्टमेंट करने वाले सभी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण किया जाएगा।

4 वृहद इकाइयां हो रही हैं संचालित
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि जनपद में सूक्ष्म इकाइयां 6768, स्मॉल 12, मीडियम 6 एवं वृहद इकाइयों की संख्या 4 है। जनपद में कुल 6790 इकाइयां स्थापित हैं, जिसमें 1869.16 करोड़ रुपए का निवेश एवं 32,261 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है।  

बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु बस्ती जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 201 इण्टेण्ट दाखिल किए गए हैं, जिसमें 4786.25 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है। 15027 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होने की सम्भावना है।  

8 मिनी औद्योगिक आस्थान का विकास हुआ
उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने बताया कि जनपद में औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कॉम्पलेक्स का विकास यूपीसीडा द्वारा कराया गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 8 मिनी औद्योगिक आस्थान का विकास जनपद में कराया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, चेम्बर्स आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव हरिशचन्द्र शुक्ला, आईडीए के अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार, सुनीता सिंह, मनोज, परवेज आलम सहित आदि अधिकारी व उद्योगपति उपस्थित रहे।  


            रुधौली बस्ती से   अजय पांडे की रिपोर्ट 

No comments: