Breaking





Feb 1, 2023

वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई विधिक जानकारी


             गोंडा-उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार जनपद गोण्डा के वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव नितिन श्रीवास्तव अपर जिला जज/एफटीसी-द्वितीय द्वारा किया गया।
सचिव द्वारा वन स्टाप सेन्टर गोण्डा में उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि आज का युग ऐसा युग है, जिसमें महिलाओं को संविधान में कई अधिकार दिये गये हैं। आज महिलाएं इस विकासशील भारत में विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देती हैं, परन्तु फिर भी उन्हें कई बार अलग-अलग रूपों में प्रताड़ित किया जाता है तथा उनके अधिकारों का हनन किया जाता है। साथ हीेे यह भी बताया गया कि वर्तमान में महिलाओं को कानूनी अधिकार प्राप्त है जैसे महिलाओं के कार्यस्थल पर छेड़-छाड़/यौन उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार, पुरूषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार, यौन उत्पीड़न की पीड़िता का नाम सार्वजनिक न होने का अधिकार, पति अथवा रिश्तेदारों के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व सम्बन्धी लाभ का अधिकार, कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ अधिकार, रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार, सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार, पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार व मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। 
              वन स्टाप सेन्टर गोण्डा के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वन स्टाप सेन्टर गोण्डा में मेस की व्यवस्था है लेकिन वन स्टाप सेन्टर में रह रही महिलाओं की खाने की कोई भी व्यवस्था नही है। वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण में यह भी पाया गया कि जिस थाने से जो भी महिलाऐं आती हैं, उस थाने  की कोई महिला आरक्षी उनके साथ नही हैं। वन स्टाप सेन्टर में रह रही 04 महिलाओं में से सुनीता नाम की महिला, जिसको थाना उमरी बेगमगंज की पुलिस द्वारा लाया गया है, उसके द्वारा बताया गया कि उसे उसकेे पति का नाम याद है, परन्तु उसे अपने घर का पते की जानकारी नही है। 
           सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि उस महिला के सम्बन्ध में थाना उमरी बेगमगंज के थानाध्यक्ष से पत्राचार कर उसके ससुराल अथवा उसके मायके सुरक्षित पंहुचाये जाने की व्यवस्था की जाये।
इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षिका निधी त्रिपाठी, स्टाफ नर्स विनीता पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ लिपिक कन्हैया लाल तिवारी आदि अन्य कर्मचारीगण सहित महिलाऐं उपस्थित रही।

No comments: