Breaking





Jan 24, 2023

👉उत्तर प्रदेश दिवस का मंडलायुक्त ने किया उद्घाटन

👉सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

          आज गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा 24 से 26 जनवरी तक उतर प्रदेश दिवस मनाने का आदेश सभी जिलों को दिया गया है। गोण्डा में भी जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। टाउन हॉल परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं प्रदर्शनी लगाई गयी। उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को दी गयी। 
कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे, एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। देश के किसी भी प्रदेश में जाने पर अधिक सम्मान मिलता है। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश को महिलाओं के सुरक्षित बनाया है। जिलाधिकारी ने संबोधन में कहा कि प्रदेश मे महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट भी कराया जा रहा है। गोंडा में 3100 करोड़ का निवेश हो रहा है। जनपद में इंजीनियरिंग कॉलेज व अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। जनपद विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। सभी लोग इसमें सहयोग करें। 
               गांधी टाउन हॉल के बाहर  मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: