Breaking





Jan 23, 2023

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मल्लापुर तिराहे के पास से दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त मायाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी विद्याराम यादव पुत्र बृजलाल यादव नि0 रनियापुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच की लड़की को दहेज के लिये प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मायाराम पुत्र राधेश्याम नि0 बराराय मल्लापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-326/23, धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 चन्द्रभूषण पाण्डेय मय टीम
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: