Breaking





Jan 25, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण, सुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन जी को भी मिला सम्मान, देखिए पूरी सूची।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव को तथा पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से दिया गया है। उन्हें ओआरएस की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया यह डायरिया जैसी बिमारियों में पानी की कमी होने से रोकता है और बेहद कम मूल्य पर सर्वसुलभ है। उनके अलावा तबला वादक जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोषी और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति समेत 9 शख्सियतों को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को पद्म भूषण से नवाजा गया है। इनके अलावा 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।
रतन चंद्राकर को अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मीजल्स के लिए बेहतर काम के लिए पद्मश्री दिया गया है। हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बाल शिक्षा पर काम करने के लिए और जबलपुर के डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। डॉ. मुनीश्वर 50 सालों से वंचित लोगों का बेहद सस्ते मूल्यों में इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं।

No comments: