Breaking







Jan 8, 2023

हत्या के मामले में पति पत्नी गिरफ्तार,आला कत्ल बरामद

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में थाना कौड़ियां को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 08.01.2023 को थाना कौडिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0 09/2023 धारा 323, 504, 506, 324, 302 भादवि से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता  01. जयराम यादव 02. संगीता को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया उक्त अभियुक्तगण ने पैसे के लेनदेन को लेकर अपने बड़े भाइयों पर भाला व लाठी डंडा से वार कर हत्या कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना कौड़ियां में अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कौड़ियां पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता
01. जयराम यादव पुत्र लालू निवासी पूर्वाहन पुरवा मौजा झाला थाना कोरिया जनपद गोंडा।
 02. संगीता पत्नी जयराम यादव निवासी ग्राम पूर्वाहन पुरवा मौजा झाला थाना कौड़ियां जनपद गोंडा
बरामदगी
01. 01 अदद भाला खूनआलुदा।
02. 01 अदद डंडा ।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0 09/2023 धारा 323, 504, 506, 324, 302 भादवि थाना कौडिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे थाना कौड़ियां मय टीम।

No comments: