Breaking





Jan 7, 2023

प्रेमी और प्रेमिका ने एक साथ लगायी फांसी, परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी।


शाहजहांपुर में एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और परिजनों के द्वारा विवाह के लिए सहमति ना देने की वजह से क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाया है। दोनों के शव छप्पर में एक ही फंदे से लटकते मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों में करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंरतु लड़की के घरवाले विवाह के लिए सहमत नहीं थे। लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है, जबकि लड़का रोहित (18) साल का था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना पुवायां थाना क्षेत्र के गोमती पुल के पास की है।
लड़का रोहित गोमती नदी के पुल के पास का रहने वाला है। जबकि लड़की पड़ोस के गांव की रहने वाली है। रोहित अपने पिता के साथ मेहनत मजदूरी करता था। जबकि किशोरी पढ़ी लिखी नहीं थी। दोनों एक ही जाति से थे। इसके बाद भी दोनों के परिजन इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे। इसे लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। जिसे लेकर रोहित और उसकी प्रेमिका परेशान रहते थे।
चारपाई की रस्सी के सहारे लगाया फंदा पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार रात किशोरी रोहित से मिलने उसके घर गई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह चारपाई की रस्सी के सहारे रोहित के घर फंदे पर झूलते हुए मिले। शव के बगल में चारपाई खड़ी थी, जिस पर रोहित सोता था।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया, "दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोनों के परिजन किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं, पंरतु उनसे से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट में जो कारण सामने आएगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments: