Breaking






Jan 12, 2023

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में कर्मचारियों के कल्याणार्थ एवं खेल के विकास तथा शारीरिक सम्बर्धन हेतु होगा कार्यक्रम का आयोजन

गोण्डा - उप क्रीडाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि उ0प्र0 शासन के निर्देश के अनुपालन में जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम गोण्डा में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ एवं खेल के विकास तथा शारीरिक सम्बर्धन हेतु सिविल सर्विसेज जिला/मण्डलीय चयन/ट्रायल्स कराया जायेगा।
 उन्होंने कहा कि जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स कार्यक्रम प्रातः 11ः00 बजे आयोजित किये जायेगें। जिसमें बैडमिन्टन में जिला स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 16 जनवरी, मण्डल स्तरीय 17 जनवरी व प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स लखनऊ में 19 जनवरी, 2023 को होंगें। उन्होंने कहा कि खेल निदेशालय द्वारा दिये गये फिजिकल टेस्ट के नाम्र्स जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में खिलाड़ियों हेतु लागू होगा। सिविल सर्विसेज में आटोनोमंस बाडी जैसे- परिषद/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अध्यापक आदि इस खेल में प्रतिभाग नहीं ले सकेंगें।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

No comments: