Breaking





Jan 23, 2023

बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

बस्ती ।  के दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पिछले 4 वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था और बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।   


          युवती का आरोप है कि रामनगर गांव निवासी प्रमोद से उसकी दोस्‍ती हुई। मेल जोल बढ़ने के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाया। उसके झांसे में वह आ गई। इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक सम्‍बन्‍ध बनाए। यह सिलसिला पिछले 4 साल से चलता रहा। जब भी वह उससे शादी की बात करती तो किसी न किसी बहाने वह उसे टाल देता था।

जब समय बीतने लगा तो उसने शादी करने का दबाव बनाया। जिसके बाद वह शादी करने की बात से मुकर गया। शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रेमी के धोखे का शिकार युवती ने इसके बाद दुबौलिया पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्‍कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।   

मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
दुबौलिया पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी कर आवश्‍यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।   


            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: