Breaking





Jan 1, 2023

नव वर्ष पर आयोजित अमृत सरोवर उद्घाटन समारोह में जरूरतमंदों को बांटे गए 800 कंबल

 नव वर्ष पर आयोजित अमृत सरोवर उद्घाटन समारोह में जरूरतमंदों को बांटे गए 800 कंबल

ग्राम प्रधान रियाज अहमद ने निजी कोष से बांटे 800 जरूरतमंदों को कम्बल व कराया भोजन

विधायक व तहशील प्रशासन ने ग्राम प्रधान के कार्यो की जमकर प्रसंशा


फखरपुर/ बहराइच कैसरगंज ब्लॉक के परसेंडी ग्राम पंचायत में गायत्री आश्रम के पास ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए अमृत सरोवर का आज भव्य उद्घाटन किया गया इस मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अमृत सरोवर का उद्घाटन किया और बताया जिले का सबसे अच्छा अमृत सरोवर ग्राम प्रधान द्वारा बनवाया गया हाय जो हाईवे से ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है पास स्थित गायत्री आश्रम की वजह से इसकी खूबसूरती में और चांद लग गए हैं इस सरोवर की गुणवत्ता देखकर एहसास होता है मोदी योगी के मापदंडों पर स्थानीय प्रशासन खरा उतर रहा है उद्घाटन के पश्चात आयोजित नव वर्ष के उपलक्ष में गांव गरीब के लोगों को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी एसडीएम महेश कुमार कैथल वीडियो अजीत कुमार सिंह डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी डीडीओ ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन नायब तहसीलदार ग्राम प्रधान रियाज अहमद ने मौजूद अतिथियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया तद्पश्चात लोगो के विच जाकर कम्बबल वितरण किया गया तद्पश्चात सभी को भोजन करवाया गया इस मौके पर विधायक ने बताया क्षेत्र के लोगों के लिए हुजूरपुर की यात्रा अब सुगम हो जाएगी 33 करोड़ की लागत से सड़क व पुल का निर्माण का प्रस्ताव पास हो चुका है गांव गरीब की जनता को अब कैसरगंज घूम कर हुजूरपुर नहीं जाना पड़ेगा पुल बनने से स्थानीय जनता को हुजूरपुर इकौना पयागपुर करनैलगंज आज जगहों पर जाने के लिए अब दूर के रास्तों नही जाना पड़ेगा तत्पश्चात विधायक ने सरकार की नीतियों का बखान किया व अन्य नीतियों के बारे में लोगों तक पहुंचाने का काम किया खण्डविकास अधिकारी व ग्राम प्रधान की जमकर तारीफ की। मंच का संचालन कटका मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष कर्मजीत गुप्ता आश्रम प्रबन्धक लाडली प्रसाद वर्मा  देवराज सिंह मोहम्मद तारीख खालिद अंसारी रियाज अहमद रिजवान अहमद शिवाजी अवस्थी चंद्रशेखर आजाद अनिल सिंह पूर्व प्रधान रजि अहमद अजय सिंह इबरार अहमद मो अहमद रामनिवास नसरूदीन इदरिसी  सफीक अहमद समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद।

No comments: