Breaking





Jan 5, 2023

24,000-24,000/- रूपये के 03 इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में इनामिया/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अुनक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर 24,000-24,000/- रूपये के इनामिया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण मु0अ0सं0- 180/22, धारा 409,419,420, 467,468,471 भादवि व 3/7 ईसी ऐक्ट में वांछित चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. रहमत अली पुत्र अली रजा नि0 गोपाल डीह मौजा कूकनगर ग्रन्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02. रामचरित्र पुत्र स्व0 जगदेब नि0 गोपाल डीह मौजा कूकनगर ग्रन्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
03. श्रीमती अंगूरा देवी पत्नी राजेश कुमार गुप्ता नि0 जगदीश नगर मौजा कूकनगर ग्रन्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-180/22, धारा 409,419,420,467,468,471 भादवि व 3/7 ईसी ऐक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 रामधारी दिनकर मय टीम।
 
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: