Breaking












Jan 28, 2023

03 पशु तस्कर गिरफ्तार, 08 राशि गोवंश व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद ट्रक बरामद


गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोवंश की तस्करी करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. कासिम, 02. जितेन्द्र प्रताप सिंह, 03. गजाधर सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 राशि गोवंश व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद ट्रक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. कासिम पुत्र नन्हे नि0 दढीहाल थाना टाडा जनपद रामपुर।
02. जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र लाल सिंह नि0 ग्राम लोढिया घाटा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
03. गजाधर सिंह पुत्र बाबू सिंह नि0 ग्राम कोइली जंगल थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। 
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-37/23, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 08 राशि गौवंश।
02. 01 अदद ट्रक।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय मय टीम।

No comments: