Dec 10, 2022

पूर्व आईपीएस की पूर्व सांसद पत्नी ने खुद गोरखपुर की बेटी कह मुख्यमंत्री से की भावुक अपील, कहा पुलिस राजनैतिक दबाव में कर रही है परेशान।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की सास और पूर्व आईपीएस आरपी सरोज की पत्नी पूर्व सपा सांसद सुशीला सरोज ने यूपी पुलिस पर राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने अनुराग भदौरिया की जगह उनके घर में आकर नोटिस दे गए, जबकि वह यहां नहीं रहते। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुद को गोरखपुर की बेटी होने की बात कहते हुए अनुराग भदौरिया को माफ करने का निवेदन किया है।
पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने कहा कि पीएम से सीएम तक सभी जुवान फिसल चुकी है, लेकिन पुलिस सिर्फ मेरे दामाद के पीछे पड़ी है।

पुलिस ने नूपुर शर्मा की अभी तक गिरफ्तारी नहीं कही। इससे साफ है कि पुलिस अनुराग को राजनीतिक रूप से हमें परेशान किया जा रहा है। साथ ही नोटिस देते वक्त हम लोगों को जानकारी तक नहीं दी। इसकी जानकारी नौकर से पता चली।
 यूपी के सीएम योगी और उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के घर और फॉर्म हाउस पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में कहा गया कि एक माह के अंदर हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। उनके खिलाफ 12 नवंबर को हजरतगंज थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।

सरेंडर न होने पर संपत्ति होगी कुर्क हजरतगंज पुलिस के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी से अनुराग भदौरिया फरार चल रहे हैं। उनका कोई सुराग न मिलने पर उनके इंदिरानगर स्थित घर और चिनहट स्थित फॉर्म हाउस पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि पुलिस के सामने हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

No comments: