हिमाचल प्रदेश में कड़ रस्साकसी के बाद मुख्यमंत्री का
नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए
मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के गुट से मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी दावेदारी ठोक रही थीं। हालांकि, विधायकों की पसंद जानने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर सहमति दे दी थी।
प्रतिभा सिंह गुट ने ऑब्जर्वर्स के होटल के बाहर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने 'सुक्खू-वुक्खू नहीं चलेगा' और 'हाईकमान होश में आओ' के नारे लगाने शुरू किए।
• प्रतिभा सिंह गुट की तरफ से CM कैंडिडेट मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस ऑब्जर्वर्स ने विधानसभा से वापस होटल बुलाया।
सुखविंदर सिंह सुक्खू शाम करीब पौने पांच बजे अपने समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंच गए हैं। अभी तक विधायक दल की मीटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
दोपहर 3 बजे सुक्खू के CM रेस में फ्रंटरनर बनते ही CID ने उन्हें CM प्रोटोकॉल में ले लिया था। पुलिस को भी एस्कॉर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया था।
No comments:
Post a Comment