Dec 8, 2022

डिंपल यादव जीत के करीब, शाक्य अपने ही बूथ पर हारे, काम आयी शिवपाल यादव की भावुक अपील।

उपचुनाव में तीनों सीट पर बढ़त के बाद सपा का ट्वीट
उपचुनाव की ताजा स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया. पार्टी ने सत्ता पक्ष पर तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद पीछे रहने की बात कही. पार्टी ने ट्वीट किया कि मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर. रामपुर में प्रशासन और पुलिस के अत्याचार के बावजूद समाजवादी पार्टी आगे. खतौली विधानसभा में सपा गठबंधन ने शानदार बढ़त बनाई.
मैनपुरी में उपचुनाव एकतरफा हो गया है. डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित होती देख सपा कार्यकर्ता बेहद गदगद हैं. वहीं सैफई में भी मुलायम परिवार के लोग बेहद उत्साहित हैं. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंचने वाले हैं, जहां वह परिवार के सदस्यों व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे. शिवपाल यादव ने भी जसवंतनगर में डिंपल को भारी मत मिलने पर जनता का आभार जताया है. शिवपाल यादव की पत्नी भी डिंपल यादव से मिलने पहुंची. पार्टी नेताओं ने अभी से डिंपल यादव को बधाई देना शुरू कर दिया है.

No comments: