Nov 23, 2022

सुल्तानपुर से पूर्व बसपा सांसद जयभद्र सिंह की पत्नी से आठ लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

 लखनऊ साइबर क्राइम सेल और गोमतीनगर पुलिस ने सुलतानपुर के बाहुबली यशभद्र सिंह के चाचा पूर्व सांसद जय भद्र सिंह की पत्नी के खाते से नौ लाख रुपए उड़ाने वाले  घरेलू नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। नौकर ने उनके खाते से तीन लाख रुपए अपनी निजी खरीदारी में खर्च कर दिए और पांच लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर दिया था।

देखभाल के लिए रखा गया था
साइबर क्राइम सेल प्रभारी रणजीत राय के अनुसार गोमतीनगर की रहने वाली बसपा के पूर्व सांसद जय भद्र सिंह काफी समय से कोमा में हैं। वह यहां पत्नी आशा देवी के साथ रहते हैं। उनके कोमा में होने के चलते जय भद्र सिंह की देखरेख और नर्सिंग के लिए नौकर पवर प्रभु बाबू राव उर्फ उमेश को रखा गया था।

महाराष्ट्र के लातूर उदगीर मलकापुर एसटी कालोनी निवासी पवर प्रभु जल्द ही उनका भरोसा हासिल कर लिया। जिसके बाद आशा देवी ने घर की दवा से लेकर अन्य लेनदेन का काम भी सौंप दिया। इस बीच उसने आशा देवी के बैंक और पेटीएम की डिटेल हासिल कर उनके खाते से आठ लाख रुपए खाते से निकाल लिया
तीन लाख रुपए में मोबाइल, कैमरा व अन्य चीजें खरीदीं, पांच लाख रुपए एक खाते में स्थानांतरित किए थे। आशा सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल मामले की जांच कर रही थी। जिसके बाद जांच के आधार पर पवर प्रभु को गिरफ्तार जेल रवाना कर दिया है

No comments: