करनैलगंज/गोंडा - नगर के प्रसिद्ध भैरवनाथ मंदिर में श्रीबटुक भैरव का जन्मोत्सव कार्यक्रम 15 व 16 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा कार्यक्रम की तैयारियां बड़ी जोरो से चल रही हैं। मंदिर के महंत रमाशंकर गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बटुक भैरव के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिनांक 15 नवंबर को प्रातः कलश स्थापना बटुक भैरव स्त्रोत पाठ उसके बाद दोपहर में श्रृंगार और सायंकाल काल 7:00 बजे से चंचल जी ब्यास राज सदन श्री अयोध्या धाम के द्वारा संगीत में राम कथा 10:00 बजे आरती के पश्चात प्रसाद वितरण एवं 16 तारीख को दिन में हवन पूजन व सायं 4:00 बजे श्रृंगार दर्शन उसके बाद सायंकाल 6:00 से विशाल भंडारा और रात्रि 11:30 बजे श्रीबटुक भैरव का जन्मोत्सव मनाया जायेगा । इस दौरान जय मां लीला जागरण ग्रुप बहराइच द्वारा विशाल जागरण एवं झांसी द्वारा मंचन किया जायेगा। प्रति वर्ष बटुक भैरव जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
Nov 12, 2022
करनैलगंज: बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा बटुक भैरव जन्मोत्सव,तैयारियां जोरों पर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment