Breaking












Nov 5, 2022

इंडोनेशिया में आयोजित संगोष्ठी में देंगे व्याख्यान

संतकबीरनगर। जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल निवासी साहित्यकार रमाशंकर शुक्ल को इंडोनेशिया के बाली स्थित सुग्रीव यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। शुक्ल इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति एवं रामलीला विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। भारत से 20 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को इंडोनेशिया में आयोजित संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया है।   

        शुक्ल के व्याख्यान देने के लिए शामिल किए जाने की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। मुंडेरा शुक्ल निवासी श्रीमती स्वर्णलता देवी एवं हरिराम शुक्ल के पुत्र रमाशंकर शुक्ल ने साहित्य के क्षेत्र में क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इंडोनेशिया में इनसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण पर शोध कार्य हेतु भारत से जा रहे 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्री शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है।   


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: