Nov 11, 2022

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित होंगे सेनानी परिवारः रमेश इंदिरा स्टेडियम से सेनानी भवन तक निकाली जाएगी सम्मान यात्रा

 

बहराइच। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बहराइच/श्रावस्ती के द्वारा आयोजित ’स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारिका’ विमोचन समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से बहराइच पहुंच रहे स्वतंत्रता सेनानी परिवार अपने पूर्वजों के सम्मान तथा उनके सपनों का भारत बनाने के लिए तिरंगे झण्डे की साक्षी में संकल्पित होंगे। आज प्रथम दिन सायं काल 5 बजे आए हुए अतिथियों का स्वागत करने के बाद उनके विचार प्रवाह का क्रम आरंभ होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे होंगे। दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रातः काल 8 बजे केडी. पैलेस होटल निकट इंदिरा स्टेडियम से सेनानी भवन तक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। 8ः30 बजे सेनानी भवन में महाराष्ट्र से पधारे विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित एमिनेंट कमेटी के सदस्य पांडुरंग गणपत शिंदे के कर कमलों से ध्वजारोहण किया जाएगा, तत्पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा होगा। प्रातः 9 बजे कार्यक्रम में पधारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के द्वारा सेनानी भवन प्रांगण एवं शहीद उद्यान में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। मंत्री जिला स्व से उ सं बहराइच/श्रावस्ती रमेश कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के पश्चात के.डी. पैलेस होटल में आयोजन की अध्यक्षता कर रहे 113 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी लेखराज द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ  होगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश विभिन्न प्रान्तों से आए हुए पदाधिकारियों का अभिनन्दन पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान करके आयोजकों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मंच का संचालन भाग्योदय फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राम महेश मिश्रा द्वारा किया जाएगा। अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद देवव्रत श्रीवास्तव द्वारा आयोजन के स्वरूप पर प्रकाश डाला जाएगा। तत्पश्चात देश के विभिन्न भागों से आए हुए प्रतिनिधियों के द्वारा अब तक सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों की संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता जितेन्द्र रघुवंशी द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में सेनानी उत्तराधिकारियों के दायित्वों का बोध कराते हुए अपने पूर्वजों के सम्मान, अपने अस्तित्व की रक्षा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को तिरंगे की साक्षी में संकल्प दिलाया जाएगा। इस स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सेनानी परिवार अपने आपको सौभाग्यशाली अनुभव करेंगे, जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पांडुरंग गणपत शिंदे सदस्य एमिनेंट कमेटी गृह मंत्रालय भारत सरकार, 113 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी लेखराज, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रहलाद प्रजापति, पूर्व एमिनेंट कमेटी सदस्य भारत सरकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अवतार सिंह तथा श्रीमती प्रेमदेवी वीरांगना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद मंगल पांडे के प्रपौत्र रघुनाथ पांडे, अमर शहीद ठाकुर रणमतसिंह के वंशज कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह तथा शहीदे आजम नवाब मज्जू खान के प्रपौत्र सलीमुद्दीन फारुखी भी अपने ओजस्वी देशभक्ति के अमृत से अनुप्राणित करेंगे। स्वागत समिति के अध्यक्ष राजू मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया, सह अध्यक्ष इं जय प्रकाश मिश्र‘‘जे पी‘‘, आयोजन समिति के अध्यक्ष वेद व्रत श्रीवास्तव, अनिल कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, कर्मवीर सिंह संगठन अध्यक्ष, यदुनाथ प्रसाद यादव, श्रावस्ती संगठन प्रभारी, आदित्य भान सिंह महामंत्री, मुकेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, वैभव पटेल सह अध्यक्ष, कार्तवीर सिंह, विजय सोनी, मो. तारिक बेग, अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अमरनाथ अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकिशोर साहू, भानु प्रताप द्विवेदी एड, सम्पर्क समिति के गौतम अग्रवाल, अजय कुमार सिंह, प्रसारण समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, सह अध्यक्ष अजय शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

No comments: