Nov 11, 2022

बस्ती में भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण

बस्ती । में भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। वक्ताओं ने भाजपा के इतिहास, विकास, हमारा विचार, परिवार, संगठन संरचना, केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। साथ ही किसान मोर्चा की भूमिका पर चार सत्रों में प्रकाश डाला।    

           कार्यक्रम प्रवासी एवं किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अंजनी कुमार सिंह ‘सोनू’ ने कहा कि भाजपा किसानों के उत्थान के लिए समर्पित है। किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए जमीनी धरातल पर वैज्ञानिक खेती को विकसित किया जा रहा है। करोड़ों किसानों के लिए किसान सम्मान निधि बड़ा अवसर साबित हो रही है। नीम कोटेड यूरिया ने खेती की दिशा बदल दिया है।  

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने संगठन संरचना में हमारी भूमिका, वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी ने हमारा विचार परिवार, भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह ने भाजपा की विकास यात्रा और इतिहास पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप निरन्तर मोर्चा सक्रिय भूमिका में है और किसानों को जागरूक करने, कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में निरन्तर सक्रियता बनी हुई है।   

ये लोग रहे मौजूद
प्रशिक्षण वर्ग में महामंत्री अमृत वर्मा, नागेन्द्र सिंह, जिला मंत्री प्रदीप द्विवेदी, वरूण सिंह, वशिष्ठ मुनि दूबे, आलोक पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, गौरव त्रिपाठी, अवनीश सिंह, पवन कुमार चौधरी, पंकज मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय, पवन वर्मा, सतीश कुमार पाण्डेय, कौशल गुप्ता, रामभद्र शुक्ल, दिप्तधर दूबे, रामभद्र शुक्ल, संजय द्विवेदी, रमेश तिवारी, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, अनिल चौधरी, महेन्द्र पाण्डेय, ऋषभ श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ल, अंकित पाण्डेय, महेन्द्र पाण्डेय, विजय पाण्डेय, घनश्शम तिवारी, नर्वदेश्वर शुक्ल, शिवनरायन मिश्र, सुनील मिश्र, अजीत शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।    

           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: