करनैलगंज/गोण्डा - शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ कंपोजिट विद्यालय कर्नलगंज में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। जिसमें ब्लॉक की सभी नौ न्याय पंचायतों में प्रथम स्थान प्राप्त टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दौड़, खो - खो, कबड्डी, सुलेख, रंगोली, ऊंची कूद, लंबी कूद, आदि खेलों में न्याय पंचायत स्तर की विजेता टीमों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज द्वारा मेडल,शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्याप दिनेश सिंह, अध्यापक मानसिंह, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद सलमान, बाबूलाल यादव ,तेज बहादुर सिंह, मोहम्मद सईद ,राकेश कुमार गुप्ता, दिलीप सिंह, मदन सिंह, देवेंद्र सिंह, सतीश कुमार, ज्ञानेश सोनी , निक्की पांडेय, श्रुतिकीर्ति पांडे ,संगीता सिंह, आरती निषाद,मनुआ त्रिपाठी, सूर्य नाथ मौर्या,राजेश यादव, रामकुमार मिश्रा,प्रदीप निषाद,कमल किशोर सिंह व प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक व संकुल शिक्षक एवं समस्त ए आर पी उपस्थित रहे।
Nov 11, 2022
ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment