Nov 22, 2022

परसपुर: लडकी को बहला-फुसलाकर भगाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- अशोक पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की की माँ द्वारा थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. अशोक पाण्डेय पुत्र नरसिंह नरायन पाण्डेय ग्राम शिवा पाण्डेयपुरवा मौजा सकरौर थाना परसपुर जिला गोण्डा

पंजीकृत अभियोग
01. मु०अ०सं० 206/2021 धारा 363,366,376 आईपीसी 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा

No comments: