Nov 12, 2022

करनैलगंज: सहकारिता मंत्री लालेमऊ गांव में करेंगें पंचायत भवन का उद्घाटन




करनैलगंज/गोण्डा - प्रदेश के सहकारिता मंत्री व निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक जे पी एस राठौर का आज करनैलगंज आगमन होगा। ग्राम पंचायत लालेमऊ के प्रधान अवधेश सिंह राठौर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज सहकारिता मंत्री करनैलगंज ब्लाक अंतर्गत लालेमऊ गांव में बनाए गए बहु प्रतीक्षित पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे। सहकारिता मंत्री के करनैलगंज पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा बस स्टॉप चौराहे पर उनका स्वागत किया जायेगा।

No comments: