Nov 6, 2022

जानलेवा हमला में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार,देशी तमंचा व चाकू बरामद

गोण्डा - थाना तरबगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 04 आरोपी अभियुक्त 01. विकास मिश्रा, 02. दूधनाथ गोस्वामी, 03. धर्मेंद्र गोस्वामी, 04. सत्येंद्र गोस्वामी उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर अभियुक्त विकास मिश्रा के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस, अभियुक्त दूधनाथ गोस्वामी के कब्जे से 01 अदद चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने  वादिनी की पुत्री व वादिनी को जान से मारने का प्रयास किया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विकास मिश्रा पुत्र गौरीशंकर मिश्रा निवासी खानपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा
02. दूधनाथ गोस्वामी पुत्र राम तीरथ निवासी खानपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा 
03. धर्मेंद्र गोस्वामी पुत्र शंकरगिरी निवासी खानपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।
04. सत्येंद्र गिरी उर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र गोस्वामी निवासी खानपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-427/22, धारा 323, 324, 307, 504, 34 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-428/22, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोंडा।

बरामदगी
01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस।
02. 1 अदद चाकू।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 केदार राम मय टीम।

No comments: