Breaking





Nov 7, 2022

विहिप 30 हजार हिन्दुओं को बनाएगा हिन्दू हित चिंतक

बस्ती। गोरक्ष प्रांत के अंतर्गत जिले में हित चिंतक अभियान का शुभारंभ आवास विकास कालोनी से हुआ। 21 नवम्बर तक विश्व हिंदू परिषद हित चिंतक अभियान चलाकर जिले में 30 हजार हिंदुओं को हिंदू हित चिंतक बनाएगा।    


          प्रांत मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विहिप हिन्दू जनमानस की हित की सुरक्षा के लिए लगातार अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से समय-समय पर तत्पर रहता है। हिन्दू परिवारों में जाकर उन्हें अपने से जोड़ा जाएगा। पूरे भारत में लगभग डेढ़ करोड़ हिंदुओं को इस अभियान के माध्यम से हित चितक बनाया जायेगा। इस पखवाड़े में पूरे देश में डेढ़ लाख गांव तक पहुंचकर लगभग डेढ़ करोड़ हिन्दुओं को जोड़ा जाएगा। जिला उपाध्यक्ष सुमित पांडेय, कोषाध्यक्ष संजय अग्रहरि, जिला मंत्री बघेल पाल, जिला सह मंत्री महेन्द्र शंकर, नगर अध्यक्ष कविश अबरोल, उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, नगर मंत्री अगम सिंह, नगर सह मंत्री बृजेश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र गुप्ता, धर्मराज, सर्वेश, अभय, श्रीराम, आनन्द, अजय श्रीवास्तव, बागीश , मनमोहन काजू श्रीवास्तव, अनिल गौतम, सुभाष शुक्ला, चन्द्रशेखर शुक्ला, दिनेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, राजीव श्रीवास्तव, अटल गौड़ आदि मौजूद रहे।    


           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: