Oct 19, 2022

करनैलगंज : आईएएस कंचन वर्मा ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण,जिले के आला अधिकारी मौजूद

करनैलगंज/गोण्डा - विगत दिनों भारी बारिश के बाद क्षेत्र में आई बाढ़ से मची तबाही का हाल जानने के लिए कंचन वर्मा आई.ए.एस, महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश/ नोडल अधिकारी ने तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियो को कड़े निर्देश दिए। बुधवार को करनैलगंज पहुंची नोडल अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा तथा गौरा सिंहनापुर में जाकर बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा लिया तथा बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री एवं  डिग्निटी किट का वितरित किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी डा.उज्जवल कुमार,सीडीओ,एसडीएम तथा सीओ सहित जिले के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

No comments: