Breaking





Oct 11, 2022

बौंडी थाने में घुसा बाढ़ का पानी



बहराइच: थाने में घुसा बाढ़ का पानी, सुरक्षित ठिकाने के लिये ट्रैक्टर से रवाना हुए पुलिसकर्मी

बहराइच। जिले में बाढ़ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अचानक बौंडी थाना परिसर में पानी भर गया। पूरे आवास और ऑफिस के रूम को बाढ़ के पानी ने अपने चपेट में ले लिया है। बाढ़ के पानी को देखते हुए पुलिस कर्मी ट्रैक्टर से बंधे पर जा रहे हैं। जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है।

अभी तक चार तहसील के 250 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन प्रतिदिन बाढ़ का दायरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को फखरपुर कस्बे के निकट कई गांवों में पानी भरा। वहीं महसी तहसील के बौंडी थाना परिसर में अचानक बाढ़ का पानी आ गया। इससे पुलिसकर्मी परेशान हो गए। बाढ़ का पानी थाना परिसर के सभी कमरों और ऑफिस में प्रवेश कर गया।

जिस पर पुलिस कर्मियों ने अपना कपड़ा और अन्य सामान बटोरा। इसके बाद सभी ने एक ट्रैक्टर चालक को बुलाया। ट्रैक्टर से प्रभारी निरीक्षक के साथ अन्य पुलिस कर्मी सुरक्षित स्थान की ओर रवाना हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तटबंध पर सुरक्षित स्थान की ओर सभी जा रहे हैं।

No comments: