Breaking





Oct 9, 2022

लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त राजबाबू गिरफ़्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- राजबाबू उर्फ मोहम्मद सहबान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के माँ द्वारा थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. राजबाबू उर्फ मोहम्मद सहवान पुत्र मोहम्मद सरीफ निवासी छोटकी करौंदी थाना को० मनकापुर जनपद गोंडा


पंजीकृत अभियोग-

01. मु०अ०सं० 441/2022 धारा 363,366 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोंडा

    

गिरफ्तार कर्ता टीम-

उ0नि0 विजय प्रकाश मय टीम।

No comments: