इसके बाद उसे अपने साथ ले गया और बाद में उसे साथ रखने से मना कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
युवती का आरोप है कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू गांव निवासी अजय सोनी से उसकी फोन पर बात हुई। दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ीं। इसके बाद उसने प्यार का भरोसा दिलाया। उससे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जब उसने उससे शादी की बात की और दबाव बनाया तो उसे अपने साथ गोरखपुर ले गया। गोरक्षनाथ मंदिर में ले जाकर उसके साथ शादी कर ली, इसके बाद उसे अपने साथ गुजरात लेकर चला गया।
गुजरात में उसे अपने साथ पत्नी के रूप में रखा। अब वह उसे अपने साथ रखने से मना कर रहा है। युवती को जब उसने अपने साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और परिजनों को प्रेमी के करतूतों की जानकारी दी। 19 अक्टूबर को वाल्टरगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
एसओ योगेश सिंह ने बताया, " पीड़िता की तहरीर के आधार पर 19 अक्अूबर को आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया। युवती का 161 और 164 के तहत बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल कराया गया। आरोपी को आज शुक्रवार को भरौली तिराहा गौर मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment