Breaking





Oct 11, 2022

पिता की हत्या करने वाला हत्यारा बेटा 24 घण्टे के अंदर मय आलाकतल के साथ गिरफ्तार


बहराइच – पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण) अशोक कुमार व  क्षेत्राधिकारी  नानपारा कृष्ण प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना स्थानीय पर दिनांक 10.10.2022  को वादिनी मुकदमा श्रीमती शान्ति वर्मा पत्नी ढगई वर्मा निवासिनी गंगापुर थाना रुपईडीहा बहराइच  द्वारा अपने पति ढंगई वर्मा की हत्या खुद के लडके सूरजलाल वर्मा उर्फ सरदार द्वारा हत्या करने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0  389/2022  धारा  302  भादवि  पंजीकृत कराया था। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक मय पुलिस बल द्वारा मुकदमे के वांछित अभियुक्त सूरजलाल वर्मा उर्फ सरदार पुत्र ठगई निवासी ग्राम गंगापुर थाना रुपईडीहा को मुखविर की सूचना पर समय   05.10  बजे सुबह मुख्य सड़क बाबागंज से नानपारा सुमेरपुर मोड़ के पास से  गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त  उपरोक्त से घटना के बारे मे पूछताछ करने पर बता रहा है कि दिनांक 10.10.2022 को हमारे पिता ठगई उम्र करीब 82 वर्ष पुत्र स्व0 रघुनंदन वर्मा निवासी गंगापुर थाना रुपईडीहा बैंक से रूपया निकालने जा रहे थे मै मना किया कि रुपया नही निकलेगा जिसको लेकर हमारे पिता जिद करने लगे इसी बात पर पास मे रखा फावड़ा  मे मारकर अपने पिता की हत्या कर दिया था  । विधिक कार्यवाही करते हुए अभि0 उपरोक्त को माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया । 


बरामदगी  -आला कतल फावडा सर्वमोहर 

1.    प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक

2.       वरि0 उ0नि0  रुदल बहादुर सिंह

3.       उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय

4.       उ0नि0 अजेश कुमार

5.       हे0का0 अवधेश यादव

6.       का0 लक्ष्मण गौड़  

7.       का0 अतीक कुमार

No comments: