लखनऊ - कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम सुर्खियों में है। शुक्रवार को आश्रम के बाहर दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है । वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के सामने शुक्रवार की दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है। संत कॉलोनी में भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम है। जहां शुक्रवार सुबह आश्रम के बाहर दो महिलाओं के शव मिले। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृत महिलाओं की पहचान 61 वर्षीय चम्पा गुप्ता निवासी लखनऊ व 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Oct 28, 2022
कथावाचक के आश्रम के बाहर मिली 2 महिलाओं की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment