गोण्डा - शहर के टाउन हॉल में बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 123वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र चौरसिया उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभात कुमार वर्मा तथा विजय चौरसिया ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ऋषि चौरसिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंस चौरसिया ने की। इस अवसर पर उन्होंने चौरसिया समाज से एकजुट होकर सामाजिक विकास और संगठनात्मक मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के सामाजिक योगदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। कार्यक्रम में संतोष चौरसिया, विष्णु चौरसिया, लालमणि चौरसिया, सुरेंद्र चौरसिया, जगन्नाथ चौरसिया और आशीष चौरसिया सहित जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
Mar 23, 2026
बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 123वीं जयंती पर संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment